फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद सीडीपीओ को मिला हाथरस ग्रामीण परियोजना का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तहसील सादाबाद में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ को विधायक सादाबाद के नाम से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हाथरस ग्रामीण परियोजना में तबादला कर दिया गया है। वहीं शहर परियोजना में तैनात सीडीपीओ राहुल वर्मा को सादाबाद परियोजना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
सीडीपीओ को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मैसेज में सादाबाद विधायक के नाम भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद सीडीपीओ ने खुद की जान का खतरा बताते हुए उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने फिलहाल कुछ सीडीपीओ को अतिरिक्त परियोजनाओं को चार्ज देने के साथ साथ सादाबाद में सीडीपीओ के पद पर तैनात धर्मेंद्र को हाथरस ग्रामीण के पद पर तबादला किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि हाथरस शहर के सीडीपीओ राहुल कुमार वर्मा अब सादाबाद परियोजना का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे।
विज्ञापन

स्तुति वर्मा मुरसान के साथ-साथ सहपऊ परियोजना का अतिरिक्त प्रभार देखेंगी। सीडीपीओ धीरेंद्र उपाध्याय सासनी परियोजना के साथ साथ हसायन व सिकंदराराऊ परियोजना का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों द्वारा मेरा पीछा किया जा रहा है। सीडीपीओ ने कहा है कि इस पत्र के मिलने के बाद से मैं व मेरा परिवार मानसिक अवसाद में है, इसलिए अवकाश दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें