फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तमंचे के बल पर आढ़ती से 4.5 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों का फुटेज। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बृहस्पतिवार की सुबह एक आढ़ती के बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में साढ़े चार लाख रुपये, लैपटॉप व मोबाइल था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने लूट का पर्दाफाश करने के लिए टीमों का गठन किया है।
अलीगढ़ रोड स्थित चमन बिहार कॉलोनी निवासी नवनीत वार्ष्णेय पुत्र गिरीश चंद्र की अलीगढ़ रोड स्थित अनाज मंडी में मेसर्स पुनीत कुमार नवनीत कुमार बी-2 के नाम से कमीशन एजेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे नवनीत कुमार स्कूटी से मंडी के लिए घर से निकले ही थे कि रास्ते में पहले से खड़े तीन बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने नवनीत कुमार के ऊपर तमंचा तान दिया और स्कूटी में रखे बैग लेकर भाग गए। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता व थाना हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आढ़ती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
आढ़ती के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए थे। तीनों ने हेलमेट पहने हुए थे। तीनों ही बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में नीले रंग की अपाचे बाइक पर साफ दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें