गांव बरौस के पास बस द्वारा मैजिक में टक्कर मारने से घायल हुआ रामवीर।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक रोडवेज बस ने एक मैजिक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एबुलेंस के जरिये सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
गांव सैमरा निवासी दिनेश पुत्र तुलाराम, गांव खड़ैया निवासी रामवीर पुत्र घनश्याम के अलावा एक महिला मैजिक वाहन में सवार थे। बस ने इस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। यह लोग सादाबाद की तरफ आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।