फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऋषि जैसवाल बृज प्रांत महामंत्री और दिनेश बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
ऋषि जैसवाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर आगरा में हुए आरएसएस के अनुसांगिक संगठन भारतीय किसान संघ के त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में हाथरस जिले के सादाबाद निवासी ऋषि कुमार जैसवाल को बृज प्रांत का महामंत्री और दिनेश शाह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इससे हाथरस जिले के संघ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
ऋषि जैसवाल ने बताया कि त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मणीलाल लवाना ने उनको बृज प्रांत महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। बताया कि, संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन करने व सामाजिक छवि साफ होने की वजह से किसान संघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह प्रयासरत रहेंगे। बता दें कि ऋषि जैसवाल उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य भी हैं। प्रांतीय अधिवेशन में आठ जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें