फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आपत्तियों वाली ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक पदों के परिणाम नहीं होंगे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत सहायक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी होने पर अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं। जिले की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में आवेदकों और अन्य ग्रामीणों द्वारा पंचायत सहायकों के पदों पर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आपत्तियाें वाली ग्राम पंचायतों को छोड़कर शेष सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन जल्द ही इस सूची को जारी करेगा।
शासन के निर्देश पर जिले में पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत ग्राम पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय व जिला मुख्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे। इनके आधार पर ग्राम पंचायत स्तर से मेरिट लिस्ट तैयार की गई। मेरिट लिस्ट को सत्यापित किए जाने को लेकर ग्राम पंचायतों ने मेरिट लिस्ट को जिला मुख्यालय पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मेरिट की जांच की गई। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर पदों के सापेक्ष प्राप्त हुई आपत्तियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सरकारी अवकाश व अन्य वजहों से पंचायत सहायक के पदों की अंतिम सूची जारी नहीं हो पा रही है। अंतिम सूची के जारी होने पर अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों के संबंध में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनका परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। शेष ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें