डांडिया उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं प्रतियोगिताओं के पुरस्कार पाने के लिए प्रतिभागियों के बीच होड़ रही। देर रात तक आयोजित चले कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युगल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्माइल अवार्ड पाने के लिए खूब मशक्कत की और शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम आयोजन में रहा इनका अहम योगदान
डांडिया में मुख्य सहयोगी आदित्य एंटरप्राइजेज के मुकेश कुमार बीज वाले हैं। इसके साथ ही पॉवर्ड बाई श्रीमोहता आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड, धीर फूड इंड्रस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सर्वेश्वर फूड प्रोडेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्गर कम्पनी, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, आरपीएम महाविद्यालय कोटा रोड, आरबीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, विशम्भर दयाल एंड संस सादाबाद गेट, अशोक ट्रेडिंग कम्पनी, गुप्ता मेंशन के अलावा वैन्यू पार्टनर रामोजी रिसोर्ट, फूड एंड वेवरेज पार्टनर चारू किचिन, द फूड जंक्शन भी सहयोगी रहे।
अमर उजाला के इस डांडिया उत्सव ने दिख खुश कर दिया। इतना आनन्द कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आया, जितना यहां आया है। बेहतरीन आयोजन है।
- सुनीता सरदाना।
मैं आभारी हूं कि अमर उजाला ने इतने बेहतरीन कार्यक्रम में मुझे भी आमंत्रित किया। यहां आकर हमने खूब आनन्द लिया है। गीत-संगीत सब कुछ बेहतरीन है।
-दिव्या अग्रवाल।
ऐसा कम होता है जब हम बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम को एक साथ एंजाय करें। ये मौका अमर उजाला ने दिया है। यहां लोग एक साथ पूरे परिवार के साथ डांडिया खेल रहे हैं।
-चारु अग्रवाल।
गायिका शिवा चौधरी का कोई जवाब नहीं है। उनके गीतों ने वाकई समां बांध दिया है। अमर उजाला की ओर से पिछले कार्यक्रम को भी हम याद करते हैं और अब ये कार्यक्रम भी हमारे लिए यादगार बन गया है।
-रिद्धि जैन।
पिछले साल की तरह इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में डांडिया का आयोजन कराना वाकई बेहतरीन है। हम चाहेंगे कि इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित हों।
-दीप्ती वार्ष्णेय।
इस कार्यक्रम का हमने पूरा आनन्द लिया है। मैने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम को खूब इंजाय किया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
-भावना गौड़।
इस तरह के आयोजन तो बहुत होते हैं, लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही क्रेज था। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही कार्यक्रम सामने आया है।
-सोनिया बूटिया।
मेरे लिए यह शनिवार बेस्ट हो गया है। शाम के इस आयोजन में डांडिया खेला, बहुत मजा आया। गीत संगीत नृत्य की ये शाम इतनी बेहतरीन है जिसे बयां नहीं किया जा सकता।
-मधु अग्रवाल।
समाजसेवी महिला संगठनों की रही अहम मौजूदगी
डांडिया उत्सव में महिला समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्याओं की उपस्थिति काफी अहम रही। कार्यक्रम में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की दीप्ती वार्ष्णेय, जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड की पूजा वार्ष्णेय, जेसीआई विक्ट्री की नीतू अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, जेसीआई हाथरस की भारती गोयल, अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष अंजना गर्ग, वनिता शाखा की एकता अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, अग्रवाल नारी जागृति मंच की अध्यक्ष दीप्ती अग्रवाल, ज्ञानार्थ महिला मंडल की इला जैन व जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन अधिकारी सोनल अग्रवाल सहित तमाम समाजसेवी संगठनों की सहभागिता अहम रही।