फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहर पर नया पुल चालू होने से आवागमन में राहत

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड नहर पर नवनिर्मित पुल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की बात है। अलीगढ़ मार्ग पर दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात एक और ब्लैक स्पॉट खत्म हो गया है। नहर पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इस पुल पर आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे नहर के पुराने पुल पर आवागमन का दबाव कम हुआ है। अब एक पुल से वाहन शहर की तरफ आएंगे तो दूसरे से जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से इस पुल को तैयार कराया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर कई साल पहले इस पुल का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन थोड़ा बहुत ढांचा तैयार कर इस पुल को अधूरा छोड़ दिया गया। वर्षों तक यह पुल अधूरा पड़ा रहा। हालांकि इस पुल को बनाने का मकसद हाथरस ब्रांच नहर के समानांतर नई नहर से भी जुड़ा था। चूंकि यह नहर आज तक चालू नहीं हुई, इसलिए इस पुल को भी पूरा करने का प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के बनने से वहां रास्ता संकरा हो गया। लोगों को दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था। बीते दिनों इस पुल के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस पुल के बनने से लोगों के एक आने व दूसरा जाने के लिए रास्ता मिल गया है। वैसे इस पुल का निर्माण 31 मार्च तक होना तय था, लेकिन इससे पहले ही न केवल यह पुल बनकर तैयार हो गया, बल्कि इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें