फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शासन में प्रस्तुतीकरण से पूर्व कराया जाएगा प्रधान-सचिवों से पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तैयार 10 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना का शासन में प्रस्तुतीकरण होगा। इसे लेकर विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व सचिवों से शासन में प्रस्तुतीकरण से पूर्व विकास भवन सभागार में पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।
शासन के निर्देश पर मिशन के तहत जिले की 36 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें से बेहतर 10 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना का शासन में प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद इन कार्ययोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर से धनराशि का आवंटन किया जाएगा। इसे लेकर पंचायतराज विभाग की ओर से शासन को बेहतर 10 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्ययोजना के शासन में प्रस्तुतीकरण से पूर्व पंचायतराज विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, सचिवों, पंचायत सहायकों के माध्यम से विकास भवन सभागार में प्रस्तुतीकरण का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, जिससे आसानी से उच्चाधिकारियों के समक्ष कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने बताया कि इन ग्राम प्रधानों से जल्द ही पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें