फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 13 सौ वाहन स्वामियों को पहुंची बकाया की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 13 सौ वाहन स्वामियों की जेब पर दस प्रतिशत अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। मार्ग कर जमा न करने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय से वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी कर दी गई है। यदि नियत समय में बकाया जमा नहीं किया गया तो विभाग आगे की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर वर्तमान में ढाई लाख से अधिक वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इनमें 36 सौ से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिन्होंने मार्ग कर जमा नहीं किया है। कई बार संभागीय परिवहन कार्यालय से बकाया जमा करने के लिए फोन के माध्यम से सूचना भी दे दी गई, लेकिन आज तक इन बकायेदारों ने कार्यालय की ओर रुख नहीं किया है। इसे लेकर अब संभागीय परिवहन विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय से पहले चरण में 3636 में से 1,300 वाहन स्वामियों की नौ करोड़ रुपये से अधिक के बकाया की आरसी जारी कर दी गई है। आरसी निकलने के बाद तहसील के अमीन के माध्यम से वसूली की जाएगी, इसलिए इनकी जेब पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि जो वाहन स्वामी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी आरसी निकाल दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें