फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर गुलजार हो जाएंगे प्राइमरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में मंगलवार से रौनक लौटेगी। कोरोना के कारण घरों में कैद रहे बच्चे स्कूल खुलने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। हालांकि अभिभावकों के मन में कोरोना के संक्रमण को लेकर आशंका बनी हुई है।
मंगलवार से जिले भर के कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट प्राइमरी स्कूलों में रौनक लौटेगी। पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू करने से पहले गाइड लाइन भी जारी कर दी हैं। वहीं अभिभावक भले कुछ चिंतित हैं, लेकिन बच्चों में स्कूल जाने को लेकर काफी उत्साह है। स्कूल संचालकों को सरकार की ओर से कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जो विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव मिलने पर 10 दिन के लिए बंद होगा स्कूल
शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर पढ़ाई दौरान कोई भी छात्र कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी कक्षा के पूरे विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं पॉजिटिव छात्र की सूचना स्कूल हेड द्वारा प्रबंधन समिति के सहयोग से उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
कोविड नियमों का पालन करना जरूरी
सभी को हिदायत दी गई है कि स्कूलों को कोविड नियमों का पालन करते हुए ही खोला जाए। स्कूलों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही सभी नियमों का पालन करना स्कूल के हेड की जिम्मेदारी होगी। स्कूलों में मुख्य गेट पर तापमान की जांच, सैनिटाइजेशन, उचित दूरी, साफ-सफाई, मास्क अनिवार्य, शौचालयों की सफाई, समय-सारणी व सभी कर्मचारियों, अध्यापकों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
कमरों का सैनिटाइजेशन कराए जाने के निर्देश
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सभी से पालन कराया जाएगा। कक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सामाजिक दूरी व फेस मास्क का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

आज से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों शासन की गाइडलाइन के आधार पर स्कूलों में बुलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाएगा। कहीं पर अगर कोई समस्या आती है तो इसके लिए संबंधित से संपर्क कर, उसका निराकरण कराया जाएगा।
- शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें