फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अराजक तत्वों के खिलाफ की जाए निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीआईजी दीपक कुमार व एसपी विनीत जायसवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ दीपक कुमार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों व कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और चुनाव के दृष्टिगत जिले में अपराधियों पर गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) के तहत उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारक, जिनकी अपराध में संलिप्तता पाई गई हो या जिनके लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग हुआ हो तो उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। चुनाव के लिए मिलने वाले अर्द्धसैनिक बल और अन्य फोर्स के ठहरने के स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने सर्किल के थानों पर जाकर शस्त्रों के रखरखाव, मरम्मत, साफ सफाई एवं दंगा निरोधी उपकरणों की क्रियाशीलता के संबंध में आकस्मिक चेकिंग करें। चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्वों को चिन्हित करने एवं विगत निर्वाचनों के दौरान पंजीकृत अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। एसपी विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, सभी सीओ व कोतवाली प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें