हाथरस : कोरोनारोधी टीका लगवाती एक महिला। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। अब 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए अब शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण काफी तेजी से चल रहा है। अगर ताजा विभागीय आंकड़ों की बात करें तो 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 फीसदी किशोरों का टीकाकरण हो चुका है।
ऐसे में अब अगले चरण में बच्चों को टीका लगाए जाने की उम्मीद भी साफ हो गई है, क्योंकि 28 से 42 दिन के अंदर उन्हें टीके की दूसरी खुराक भी दे दी जाएगी। 15-18 आयु वर्ग का टीकाकरण मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 12 से 14 साल वाले बच्चों का टीकाकरण पूरे जोर-शोर से शुरू किया जा सकेगा। संवाद
आने वाले दिनों में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके संकेत तो मिल चुके हैं। अब केवल शासन से टीकाकरण की निर्धारित तिथि के संबंध में आदेश आना बाकी है। आदेश के बाद ही 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
-डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सीएमओ