फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच माह के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : गांव शेरपुर में मृत मासूम बच्चे का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव शेरपुर में एक पांच माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को शुक्रवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
गांव शेरपुर निवासी देवेंद्र का करीब पांच माह का बेटा कार्तिक शुक्रवार की दोपहर को सो रहा था। जब वह काफी देर तक नहीं जागा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। देखा कि उसकी नाक से खून आ रहा था। आनन फानन परिजन उसे सादाबाद के सीएचसी पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि देवेंद्र पर यही इकलौता पुत्र था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें