फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, आज से शुरू होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है। कई राजनेता व राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुटे हैं। सबकी नजर हाईकमान की टिकी हुई है। विधानसभा चुनाव का परिणाम भी इस चुनाव में काफी असर डालेगा। इसके लिए मंगलवार से अलीगढ़ में नामांकन शुरू होगा।
विधानसभा चुनाव के बाद अब मुख्य राजनीतिक दल विधान परिषद चुनाव की तैयारी में लगे हैं। अलीगढ़-हाथरस (स्थानीय निकाय) सीट पर दोनों दलों के स्थानीय निकाय प्रतिनिधि मतदान करेंगे। इस जिले में इस सीट पर अभी तक सपा के जसवंत सिंह यादव काबिज हैं।
विज्ञापन

वह सपा के हाथरस के जिलाध्यक्ष भी हैं। भाजपा विस चुनाव में फिर से पूरे बहुमत से सत्ता में आई है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। सूत्रों की मानें तो इसे लेकर लखनऊ में पार्टी की बैठक भी हुई है।
विज्ञापन

सबकी नजर इस पर लगी है कि आखिर पार्टी इस चुनाव में किसे उम्मीदवार बनाएगी। सपा एमएलसी जसवंत सिंह यादव भी लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि पार्टी नेतृत्व जिसे प्रत्याशी बनाएगा, उसे पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें