फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से चरमराया बिजली सिस्टम

विज्ञापन
हाथरस : सहपऊ में आंधी-बारिश से धराशाई हुआ टिन शेड व सोलर सिस्टम। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आंधी और बारिश से जिले का बिजली सिस्टम चरमरा गया और लाखों का नुकसान भी हो गया। बुधवार की दोपहर तीन बजे आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जिले के 15 विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित थी और देर रात तक देहात के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई थी। मीतई बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन भी आंधी में टूटकर गिर गई और इसकी वजह से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान पहुंचाया। इससे बिजली सिस्टम चरमरा गया। जिले के 15 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति इसकी वजह से बाधित हो गई। काफी स्थानों पर बिजली के पोल गए और हाइटेंशन लाइन गिर गई। आठ घंटे बाद तक करीब 26 हजार घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी। देहात में सादाबाद क्षेत्र में तो कई स्थानों पर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रात भर कटौती रहेगी। विद्युत कर्मी बिजली की लाइन को दुरुस्त करने में जुटे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें