न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओढ़पुरा स्थित 132 केवीए सबस्टेशन से रविवार की शाम को प्रगतिपुरम सबस्टेशन के लिए जाने वाली लाइन के लाइटनिंग अरेस्टर में खराबी आ गई। इस कारण शाम से देर रात शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। ट्रांसमिशन के कर्मी खामी को दूर कर आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि ओढ़पुरा 132 केवीए सबस्टेशन से प्रगतिपुरम, मुरसान गेट सहित कई 33/11 केवीए के सबस्टेशनों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रविवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे सबस्टेशन से निकलने वाले फीडर की (एलए) लाइटनिंग अरेस्टर में खराबी आ गई। इस कारण अलीगढ़ रोड, रमनपुर, श्रीनगर, साकेत कॉलोनी, आनंदपुरी सहित कई घरों में बिजली ठप हो गई। संवाद