हाथरस: साढ़े तीन किलो गांजा सहित गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली पुलिस ने साढ़े तीन किलो ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपना नाम राधारमण पुत्र विद्याराम निवासी गांव एदलपुर थाना सादाबाद बताया है।
उसके पास से करीब साढ़े तीन किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ योगेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, उपनिरीक्षक रामदास पचौरी जब गश्त पर थे।
तभी उनको मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो उनको सलेमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के सामने नाले के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।