फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बदमाशों ने आलू से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास इगलास रोड पर बाइक सवार बदमाश आलू से भरे ट्रेक्टर-ट्राली को लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू लोड होकर सोमवार की रात को टप्पल अलीगढ़ के लिए चला। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली इगलास रोड बाईपास के पास पहुंचा, बताया जा रहा है कि एक ट्रेक्टर चालक डीजल डलवाने के लिए पीछे रह गया। दूसरे ने ट्रैक्टर को रोड पर ही खड़ा कर दिया। इतनें में ही एक बाइक पर दो बदमाश आए और ट्रैक्टर को चालू कर आलू सहित ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पीछा करने भी वह हाथ नहीं आए। रात को करीब दो बजे इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तक की छानबीन से मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें