फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जनता प्रदेश में दोबारा अराजकता का शासन नहीं आने देगी : अरुण सिंह

विज्ञापन
हाथरस : रामवती कुंज में बार्ता करते भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता ने सपा शासन में जो गुंडई, अराजकता, माफियाराज देखा है, उसकी पुनरावृत्ति कभी नहीं होने देगी। भाजपा के सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं, कानून का शासन लाने के लिए जनता भाजपा को दूसरी बार 300 से ज्यादा सीटें जिताकर सरकार में लाएगी। ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज में वार्ता के दौरान कहीं।
अरुण सिंह ने वार्ता की शुरुआत स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐसे-ऐसे दलों से गठबंधन किया है, जिनमें अपराधी, अराजक तत्व, गुंडे माफिया हैं। सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। सपा सरकार के पांच वर्ष के शासनकाल में जिस प्रकार प्रदेश में दंगे हुए थे, अराजकता फैली थी, मथुरा के जवाहर बाग कांड में एसपी को मारा गया, उसके चलते क्या जनता दोबारा उस माहौल को लाना चाहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में आए संकट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड टीका लगवाकर दूर कर दिया है। आम आदमी भूखा न सोए, इसके लिए महीनों से मुफ्त राशन की व्यवस्था की जा रही है। पूरे प्रदेश में मेट्रो, रेल, नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया। मेडिकल कॉलेज, टेक्निकल इंस्टीट्यूट का निर्माण करवाया। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। अरुण सिंह ने कहा कि दूसरी पारी में निर्वाचित विधायक तेजी के साथ यहां की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, देवेंद्र राघव व देवेंद्र चौधरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें