फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएसए के हस्ताक्षर के स्थान पर लेखाकार ने चस्पा कर दी हस्ताक्षर की कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की लेखाकार ने बीएसए के हस्ताक्षर के स्थान पर पुराने हस्ताक्षर की कटिंग चस्पा कर दी है। जिस पर बीएसए ने लेखाकार को कारण बनाओ नोटिस जारी किया है।
जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में नियुक्त लेखाकार वित्तीय कार्यों को देखते हैं। एक विद्यालय की लेखाकार ने विद्यालय के स्टाफ के मानदेय प्रपत्र पर बीएसए के हस्ताक्षर वाले स्थान पर पूर्व में किए गए हस्ताक्षर की कटिंग को चस्पा कर कार्यालय से पत्रांक जारी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब बीएसए को हुई तो उन्होंने लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि इस संबंध में लेखाकार को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें