फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गंदगी और जलभराव से परेशान लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते नगर पालिकाध्यक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मेंडू रोड स्थित महादेव कॉलोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को गंदगी और जलभराव को लेकर नगर पालिका पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वहां नगर पालिका के अधिकारियों व चेयरमैन से भी इनकी नोक-झोंक भी हुई। वहां से लोगों की मांग पर वहां जलभराव दूर कराया। तब लोग शांत होकर धरने से उठे।
शहर के मेंडू रोड स्थित महादेव कॉलोनी में काफी जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां के लोग महादेव कॉलोनी से सोखना नाले तक नाली और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि कई बाद जनप्रतिनिधि उन्हें आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन यह काम अभी तक नहीं हुआ है। यहां जलभराव व्याप्त है। बृहस्पतिवार को काफी लोग नगर पालिका पहुंच गए। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। इन लोगों ने वहां धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। लोगों की सड़क व नाली निर्माण की मांग थी। साथ ही जलभराव को दूर करने की मांग भी लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी पहुंच गए। नगर पालिकाध्यक्ष से भी इन लोगों की नोक-झोंक हो गई। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष ने वहां जेसीबी भेजी और जलभराव दूर कराया। साथ ही इन लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि बजट आने पर वहां की सड़क व नाली निर्माण कराई जाएगी। तदुपरांत यह लोग वहां धरने से उठे। इन लोगों में मुख्य रूप से नीरज कुमार, विशाल शर्मा, नेत्रपाल सिंह फौजी, बीरवल सिंह, महावीर सिंह, कान्हा, जीतू, मुनेश कुमार, रविंद्र कुमार, भुवनेश, कृष्ण कुमार, खजान सिंह, विमला देवी, मीना देवी, सर्वेश देवी, भावना, मधुदेवी, खुशबू, प्रताप सिंह, हतेंद्र, मोनू आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें