संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ऑनलाइनन सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों (फ़ेसबुक, वाट्सएप आदि) से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने (हनीट्रैप, सेक्सटार्सन) जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए एसपी ने एडवाइजरी जारी की है। अनजान लोगों द्वारा भेजी जाने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने की सलाह दी गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में साइबर सैल ने वर्तमान समय में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के नाम की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने (हनीट्रैप, सेक्सटार्सन) जैसे साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अपराधी गैंग के सदस्य महिला के नाम की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करते हैं। लोगों को अपने जाल में फांसाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।
साइबर अपराध से बचाव के कुछ आवश्यक सुझाव
-फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल प्लेटफार्म पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें
- किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है तो उसे तभी स्वीकार करें जब आप उसे अच्छी तरह से जानते हों या उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी कर लें।
-- अज्ञात नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को स्वीकार न करें।
-- अपनी फ़ेसबुक प्रोफाइल को लॉक करके रखें।
-- इस प्रकार के होने वाले अपराधों की जानकारी ही बचाव है