संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गांव महौं में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सपा नेता एसपी सिंह सेंगर ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर कराया। दंगल में उमा पहलवान हाथरस, पवन पहलवान कूमरपुर, ब्रह्मा, गौरव हेमंत पहलवान हाथरस, चांद पहलवान, पवन दनूरपुर, मुकीम मेवली ने दमदार कुश्ती लड़ कर मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। विजयी पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आयोजकों ने माला पहनाकर एसपी सिंह का माल्यार्पण किया। सपा नेता ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की प्राचीन विधा रही है। पहले हर घर से एक युवक को पहलवान बनाया जाता था। अब अखाड़े का स्थान गद्दों ने ले लिया है।
मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रीति सिंह सेंगर, राना प्रताप सिसौदिया, बलवीर सिंह मंडोली, ऋषि कुमार शेखावत प्रधान, मनेेहर सिंह शेखावत, नरेश सेंगर, मोहित सेंगर, राजपाल कुशवाहा, शंकर लाल माहौर, दुष्यंत सेठा, भोला शंकर यादव, दिनेश बड़ेल, रामवीर सिंह, सचेन्द्र सिंह, भारत सिंह यादव, भगवान सिंह आदि थे।