न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद व हाथरस के लोगों को आने वाली गर्मियों में पर्याप्त बिजली मिलने की उम्मीद है। मीतई सबस्टेशन व सादाबाद में 63 एमबीए को दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों को लगाने का काम अतिरिक्त क्षमता के तहत हुआ है।
जिले को गर्मियों में सात सौ मेगावाट आगरा से बिजली की आपूर्ति की जाती है। पहले मीतई सबस्टेशन में 40 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। गर्मियों में सिस्टम ओवरलोड हो जाता है। इस कारण बिजली उपकरणों को ठंडा करने के लिए बिजली आपूर्ति बाधित करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है।
ट्रांसमिशन के बिजली अफसरों कागजी प्रक्रिया को पूरा करते हुए 63 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ट्रांसफार्मर आधे शहर को पर्याप्त बिजली दे सकता है। वहीं सादाबाद में 40 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं। इसी के साथ विभाग ने 63 एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया है। इससे पूरे सादाबाद को बिजली बेहतर सप्लाई होगी। संवाद