फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा में शामिल हुए जाटव समाज के लोग, जिला महासचिव ने दिलाई सदस्यता

विज्ञापन
जाटव समाज के लोगों को सपा की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत करते सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सादाबाद नगर में सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने जाटव समाज के सैकड़ों लोगों को युवा नेता अवनीश सागर और मोनू जाटव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में अवनीश सागर को सपा का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार चाहता है। भाजपा सरकार में जनता बेहाल और परेशान है। उन्होंने कहा कि जाटव समाज के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की है, सभी का समाजवादी पार्टी में हार्दिक स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता लेने वालों में राजकुमार, बाबूराम, शेलानी मल्ल, सतीश कुमार, सुभाष कुमार, मुनेश निडर, सोमप्रकाश, मुरारीलाल, विनोद कुमार, गजेंद्र कुमार, मानवेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार टीटू, संदीप कुमार, टिंकू, अर्जुन, विष्णु, नेत्रपाल, बोबी, अंकित, प्रिंस, राहुल, अफसर, रंगा, श्री ओम, कमल कुमार, छोटू, मोनू, प्रवीण, सूखा, पवन कुमार, सोनू कुमार, सुनील कुमार, प्रविंद कुमार, प्रशांत कुमार, रेंचु, वीकेश, राजेश कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार, आजाद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें