फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नए साल के जश्न में डूबे लोग, हैप्पी न्यू ईयर की धूम

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में जश्न मनाते बच्चे। सं - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की मध्य रात्रि से लेकर शनिवार को दिनभर नए साल के जश्न की धूम रही। शुक्रवार की मध्य रात्रि लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल की अगवानी की तो शनिवार को नए वर्ष के पहले दिन जमकर जश्न मनाया गया। बच्चों और युवाओं में जश्न को लेकर काफी उत्साह दिखा। केक काटकर भी खुशी का इजहार करते हुए नए साल का स्वागत किया। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में सु्बह प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद बच्चों ने वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस बार नाइट कर्फ्यू के चलते इस बार धमा चौकड़ी कम रही। शनिवार की सुबह से शाम तक एक दूसरे ने नए साल मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गीत-संगीत का शोर रहा। जश्न मनाने वालों की ख्वाहिश थी कि उनके लिए वर्ष 2022 उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। सोशल मीडिया के माध्यम से हजारोें संदेश एवं पोस्ट शेयर किए गए। फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से नए साल की शुभकामनाएं दी गई। काफी लोगों ने एक दूसरे को फोन करके नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उपहार भी दिए। संवाद
विज्ञापन

मंदिरों में लगा भोग, सुख-समृद्धि की कामना
हाथरस। नववर्ष के मौके पर शहर के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया। भगवान से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। काफी लोग वृंदावन और गोवर्धन की यात्रा के लिए रवाना हुए। परिवार संग नए साल का जश्न मनाया। संवाद
विज्ञापन

नववर्ष पर पुलिस-प्रशासन भी रहा मुस्तैद
नववर्ष पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। 31 दिसंबर की रात से लेकर शनिवार की शाम तक पुलिस अधिकारियों ने होटल और ढाबों में विशेष चेकिंग की। चौराहों पर भी कर्मी तैनात रहे। सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों की खासी निगाह रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें