फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस :अरौठा में मुख्य मार्ग पर जलभराव से गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
गांव अरौठा में गंदगी और जलभराव को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बुखार और डेंगू के प्रकोप के बीच भी सादाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गांव की साफ सफाई के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को गांव अरौठा में मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी, जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि वह कई बार गंदगी और जलभराव की समस्या से अफसरों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण व सपा नेता गुरुमुख चौधरी ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मी आता ही नहीं है, जिस वजह से गांव में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। प्रशासन का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में रणवीर फौजी, देवेंद्र, राजू, ब्रजमोहन, पीयूष, गजेंद्र सिंह, खेमचंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें