फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बरसै में शनिवार की देर रात किसी बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के धेवते कपिल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बरसै की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोटर साइकिल के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के गांव मझोला निवासी सौदान (62 वर्ष) पुत्र पोखपाल वर्तमान में अपनी पुत्री के यहां गांव बरसै में रह रहे थे। शनिवार की देर रात को वह खेतों से पैदल गांव आ रहे थे। तभी गांव के निकट किसी बाइक के चालक ने सौदान सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें