फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में हुई ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के मौके पर विधायक हाथरस, विधायक सिकंदरार - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के दृष्टिगत प्रधानमंत्री केयर फंड से बनाए गए ऑक्सीजन प्लांटों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। जिला अस्पताल परिसर में विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना और जिलाधिकारी रमेश रंजन ने 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के बीच किया। यहां मौजूद सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संवाद को सुना।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रधानमंत्री केयर फंड के माध्यम से किया गया है। इस प्लांट के माध्यम से एक मिनट में 1000 सीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होेगा। इस प्लांट के माध्यम से एमडीटीबी हास्पिटल, महिला और पुरूष हास्पिटल में सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से 81 बेडों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लांट के माध्यम से जिला अस्पताल एवं जनपद में ऑक्सीजन की पूर्ति की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, अधिकारी, भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सीएमएस सूर्यप्रकाश, डॉ. राकेश सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट, आकाश वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें