फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजस्व टीम का विरोध, ट्रैक्टर के आगे लेटे विरोध करने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धाधऊ में खेत की पैमाइश करने पुलिस बल के साथ गई राजस्व टीम के आगे ही आरोपियों ने पैमाइश करने का विरोध किया और राजस्व टीम से अभद्रता की। पुलिस के समझाने के बाद खेत की पैमाइश होने के बाद कुछ लोग ट्रैक्टर के आगे लेट गए और मेड़ लगाने का विरोध करने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनको शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
गांव निवासी बनी सिंह ने अपनी मां के नाम गांव के ही देशराज सिंह से करीब 15 साल पहले दो बीघा खेत का बैनामा कराया था। 15 साल गुजरने के बाद भी खेत की ठीक प्रकार से पैमाइश नहीं हो पाई थी। बनी सिंह लगातार खेत की पैमाइश कराने के लिए तहसील एवं जिला मुख्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को एसडीएम के आदेश पर कानूनगो देवीशरण शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम को पुलिस बल के साथ खेत की पैमाइश के लिए भेजा गया। टीम में लेखपाल भानु प्रताप सिंह, लेखपाल नरेंद्र देव और एसआई दिलीप यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रनवीर एवं उसके पुत्रों ने पैमाइश का विरोध करना प्रारंभ कर दिया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। खेत की पैमाइश के बाद मेड़बंदी करने के लिए ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा तो रनवीर एवं उसके बेटे ट्रैक्टर के आगे लेट गए। जब बात बनती नहीं दिखाई दी तो पुलिस ने तीन लोगों हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। बाद में रनवीर एवं उसके दोनों बेटे बनी सिंह एवं वैरायटी को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल कुमार का कहना है कि गांव में पूरी तरह से शांति है। तीन लोगों को शांति व्यवस्था भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें