फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छत पर युवती के खड़े होने का विरोध, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

युवती के छत पर खड़े होकर दूसरे के घर में ताक-झांक करने के आरोप को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में चोटिल हुए लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नाई का नगला में एक युवती अपने घर की छत पर खड़ी थी। इस बीच उसके पास के घर वाले, उस पर ताक-झांक करने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर माहौल गर्म हो गया और फिर उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इतने में ही सूचना मिलने पर इलाका पुलिस वहां आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और फिर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें