फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्रवृत्ति आवेदन के लिए समय सारिणी निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 10 से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डेटाबेस तैयार करने, उसका सत्यापन कराने, उसे लॉक करने और वितरण के लिए दो चरणों में समय-सारिणी निर्गत की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डेटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड व मास्टर डेटा में संपूर्ण सूचनाएं 20 जुलाई से 12 अगस्त तक ली जा सकेंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा 20 जुलाई से 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को दूर कराके एनआईसी द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर आनलाइन आवेदन पूर्ण करने और फाइनल प्रिंट आउट निकालने का काम तीन कार्य दिवसों में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-10 ) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को सात सितंबर तक ऑनलाइन सत्यापित करना होगा। दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं द्वारा 23 जुलाई से 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। वहीं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन के लिए भी समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें