घर पर ऑनलाइन पढ़ाई करते तरुण चौधरी। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
यूक्रेन से वापस इंडिया आए विद्यार्थियों के लिए रहात की खबर है। अब वहां के विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है। इससे अब विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने में किसी प्रकार की दिक्क्त का सामना करना नहीं पड़ेगा।
यूक्रेन से घर लौटे तरुण चौधरी, शिवानी गुप्ता एवं दक्ष चौधरी ने बताया कि यूक्रेन स्थित उनकी यूनिवर्सिटी के साथ वहां की अन्य यूनिवर्सिटियों ने भी वहां पर अन्य देशों के छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा प्रदान की है। रोज करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक की कक्षाएं हो रही हैं।
वहां के यूनिवर्सिटी स्टाफ का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक पढ़ाई ऑनलाइन चालू रहेगी। तरुण चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई से कोर्स तो पूरा हो जाएगा लेकिन जो व्यावहारिक ज्ञान नहीं मिल पाएगा। छात्रों का कहना है कि जल्दी से युद्ध बंद हो और स्थिति सामान्य हो ताकि वे फिर से यूक्रेन जाकर अपनी पढ़ाई कर सकें।