फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी में रोडवेज को एक लाख रुपये रोज का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी ने आमजन को मुश्किल में डाल रखा है। वहीं रोडवेज की आय पर भी असर पड़ रहा है। तापमान में इजाफा होने के कारण एक लाख रुपये की आमदनी प्रभावित हो रही है। जिन बसों में कुछ यात्री होते हैं, ये बसें तपती दोपहरी में बसें यात्रियों के अभाव में खाली दौड़ती हैं। इससे डिपो को आमदनी का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो पर गर्मी भारी पड़ रही है। सुबह व शाम में यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ रहा है। दोपहर में बसों में यात्रियों की कमी हो रही है। इस कारण डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते सहालग के दौरान आय और लोड फैक्टर में उछाल आया है। अब दो दिन से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही है। गर्मी के चलते चलते चंद यात्रियों को लेकर बसें एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी तय कर रही है। इस कारण डिपो को एक लाख रुपये रोज का घाटा उठाना पड़ रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि बीते दिनों सहालग में आमदनी अच्छी रही है। अब दो दिन से करीब एक लाख रुपये का डिपो को नुकसान हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें