फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी, बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र के आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में शनिवार की शाम को अचानक खराबी आ गई। इससे जुड़े पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रही। शाम चार बजे से देर रात तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
इस ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, नवल नगर, कैलाशनगर, श्रीनगर सहित कई इलाकों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। देर रात तक ट्रांसफॉर्मर का परीक्षण जारी था। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विशाल निषाद का कहना है कि प्रगतिपुरम सबस्टेशन पर आठ एमबीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इस कारण करीब पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें