बारिश से नगर के बाजार नयांगज में भरा पानी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
तेज बारिश ने नगर पालिका के जल निस्तारण के दावों की पोल खोलकर रख दी है। करोड़ों रुपये के नाले-नाली बनने के बाद भी नगर को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पाई है। बुधवार को सिर्फ एक घंटे हुई बारिश से नगर के बाजारों व कई मोहल्लों में पानी भर गया। बाजार में पानी भरने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।
बता दें पालिका ने करोड़ों की लागत से नगर के चारों तरफ नालों-नालियों का जाल बिछा दिया। लेकिन, करोड़ों खर्च करने के बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। एक घंटे की बारिश में ही नगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।
बुधवार को नगर के मोहल्ला बारहसैनी, बड़ा बाजार, नयागंज, मटकोटा, रोशनगंज, बा्रह्मणपुरी, चांदगढ़ी, तहसील, कोतवाली के पास पानी भर गया। इससे नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। बाजार में बारिश के बाद पानी भरने से सन्नाटा छा गया। कई दुकानों में भी पानी भर गया। इससे दुकानदारों का सामान भीग कर खराब हो गया।