फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक ने मानसिक अवसाद में तो दूसरे ने पत्नी के मायके जाने पर की आत्महत्या

विज्ञापन
हाथरस : नगरिया नंदराम के मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के गांव नगरिया नंदराम और कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। रोहई निवासी युवक मानसिक रूप से परेशान था, जबकि नंदराम नगरिया का युवक पत्नी के मायके जाने से परेशान था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई निवासी किशन सिंह का 40 साल का बेटा विनोद काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को घर में वह अकेला था। उसके पिता अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पुलिस ने पोस्टर्माटम कराया।
विज्ञापन

आत्महत्या का दूसरा मामला कोतवाली सदर इलाके के गांव नगरिया नंदराम में हुआ। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र पाराशर के 28 साल के बेटे शिवम पाराशर की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसके एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई। इसको लेकर शिवम परेशान रहने लगा और उसने बुधवार को घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन शिवम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाली सदर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें