फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 पौव्वे विदेशी शराब, आठ कैन बीयर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब धंधे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी हाथरस सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बिसावर में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर आकस्मिक दबिश दी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान नरेंद्र पुत्र गोपी चंद्र निवासी ग्राम बिसावर थाना सादाबाद को 20 पौव्वे विदेशी मदिरा व आठ कैन बीयर (04 ली) के साथ अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बरामद मदिरा जनपद मथुरा में बिक्री के लिए अनुमन्य पाई गई। गिफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। टीम में कृष्ण मुरारी सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो सादाबाद व उप निरीक्षक प्रदीप सिंह भदौरिया मय टीम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें