फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एई-ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति पर सभासदों का धरना खत्म

विज्ञापन
हाथरस : सभासदों का धरना समाप्त कराते नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अधूरे बरातघर के निर्माण को लेकर पिछले तीन दिन से नगर पालिका परिसर में चल रहा भाजपा सभासदों का धरना नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सभासदों की शर्त के अनुसार निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही ठेका लेने वाली फर्म को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है।
उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 16 में पिछले तीन साल से बरातघर अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण पूरा नहीं कराया गया। तीन दिन पहले नगर पालिका के सभासद श्री भगवान वर्मा व कुछ अन्य सभासद धरने पर बैठ गए थे। इनकी मांग थी कि बरातघर को जल्द पूरा कराया जाए। इस मामले में निर्माण विभाग के एई और दोषी ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि नौ बजे नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ अनिल कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। वहां एक घंटे वार्तालाप के बाद सभासदों ने दो टूक कह दिया कि दोषियों के खिलाफ लिखित कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त होगा। अंत मे सात्रि साढ़े 10 बजे ईओ ने कार्रवाई को लेकर पत्र जारी किया। तब सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया। ईओ ने सभासदों को आश्वस्त किया कि जल्द ही बरातघर का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। दोषियों के खिलाफ उच्चस्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें