फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : परिवार ही नहीं, देश चलाने में महिलाओं की अहम भूमिका : डीएम

विज्ञापन
हाथरस : सासनी में राही फाउंडेशन के कार्यक्रम में एक महिला को प्रमाणपत्र देते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी कस्बे के केएल जैन इंटर कॉलेज में राही फाउंडेशन के बैनर तले ग्रीष्मावकाश में आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में भाग लेने वाली 280 युवतियों व महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर व फूलमालाएं पहनाकर किया गया। प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रमेश रंजन व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सासनी अंजली गंगवार, आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख हिमांशु शर्मा थे। कार्यक्रम संयोजिका रमा वार्ष्णेय ने कहा कि 12 प्रशिक्षकों द्वारा कुल 280 महिलाओं व युवतियों को सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया है। एक माह बिना किसी अवकाश के चले इस शिविर में प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत से आज हम 280 लड़कियों को स्वरोजगार करने का हुनर दे सके हैं।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने कहा कि राही फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर की जितनी प्रशंसा की जाए, कम होगी। संस्था द्वारा कई प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उन्हें सुंदर बनाया गया है। सरकार द्वारा हर माह रोजगार मेला लगाया जाता है। जिले में कई कंपनियों को जरूरत होती ऐसे कारीगरों की, जो उन्हें कम समय मे काम पूरा कर के दे सकें। पिछले माह में 300 से अधिक महिलाओं को इन कंपनियों से काम मिला है, जिससे वो 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमा लेती हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सिर्फ दो परिवार ही नहीं, बल्कि इस देश को भी मजबूत करती हैं। परिवार में जब महिला भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती है तो उसका सम्मान ही नही बढ़ता, बल्कि उन परिवारों को भी सम्मानित किया जाता है। एसडीएम सासनी अंजली गंगवार ने राही फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की। आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख ने रामायण की चौपाई पर जोर देते हुए कहा कि मातृशक्ति के बिना किसी भी तरह भविष्य की कामना नही की जा सकती।
विज्ञापन

राही फाउंडेशन के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने कहा कि 2008 में राही फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। तब से अब तक संस्था लगातार किसी न किसी रूप में समाज को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर रहे है। अध्यक्षता राजीव शर्मा ने की। कार्यक्रम में सपा महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा हाथरस शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा सासनी मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, केएल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक जैन, अरविंद तोमर, धर्मेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरिओम शर्मा, विपिन शर्मा, रामेंद्र कुमार, वाईपी सिंह, लोकेश कांकरन, विपुल लुहाड़िया, पूजा वार्ष्णेय, नीतू वार्ष्णेय, मोनिका गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, मिट्ठन गुप्ता, रमा वार्ष्णेय, विधी शर्मा, बर्षा शर्मा, सुनीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, मीना, कविता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें