फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 ग्राम पंचायतों में होगा स्थलीय सत्यापन, टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 45 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इन आवेदनों में से यहां पंचायतराज विभाग की ओर से 20 ग्राम पंचायतों को स्थलीय सत्यापन के लिए चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में स्थलीय सत्यापन के लिए चार जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें आवेदन के दौरान भरे गए रिकॉर्ड के आधार पर स्थलीय सत्यापन करेंगी।
शासन स्तर से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में महज 45 ग्राम पंचायतों ने ही पुरस्कार योजना के तहत आवेदन किए थे। इन ग्राम पंचायतों द्वारा भरे गए ब्योरे के आधार पर स्थलीय सत्यापन किए जाने के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से खाका खींच दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की चार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में पंचायतराज विभाग के अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई है। जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने सभी टीमों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। पंचायत सचिव भी सत्यापन के दौरान मौजूद रहे। पंचायत सचिवों को भी मौके पर रहने के लिए डीपीआरओ ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें