फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत पर काम करते समय वृद्ध की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृत श्रीपाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी थाना क्षेत्र के गांव लौहर्रा निवासी एक वृद्ध की खेत पर काम करते समय अचानक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव लौहर्रा के रहने वाले श्रीपाल (65) पुत्र लीलाधर अपने गांव में वीरेंद्र सिंह के यहां पर खेत पर काम करते थे। शनिवार की रात घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने श्रीपाल की तलाश की। रविवार की सुबह श्रीपाल खेत में मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

सूचना पाक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि श्रीपाल जहां काम करता था। वहां नलकूप है और नाली बनी हुई है। हो सकता है कि नाली पार करते समय उनका पैर फिसल गया हो और वह गिर पड़े हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें