न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग वहां आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे रामपाल (60) पुत्र केहरी सिंह निवासी बलना हाथरस जंक्शन सिंकदरपुर के पास खेतों को देखने के लिए गए थे। खेत देखने के बाद वह वहां से गुजर रही रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। यहां मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। इतने में इलाका पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद