फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अफसर-कर्मी गए मतदान करने, कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
हाथरस : प्रथम चरण के चुनाव के चलते बिजली दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए पहले चरण के मतदान का असर सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों की हाजिरी पर भी नजर आया। आगरा, अलीगढ़ और मथुरा सहित अन्य चुनावी जिलों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी वोट डालने के लिए अपने जिलों में गए। इस कारण बृहस्पतिवार को कार्यालयों में कुर्सियां खाली नजर आईं और सन्नाटा दिखाई दिया। दफ्तरों में जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को आगरा, अलीगढ़ व मथुरा जिलों में मतदान हुआ है। जो अधिकारी व कर्मचारी इन जिलों के रहने वाले हैं, वह वोट डालने इन जिलों में गए और कार्यालय नहीं आए। बिजली विभाग के तो अधिकांश कार्यालय कर्मियों के अभाव में खाली पड़े रहे। इस कारण काम के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं के काम नहीं हो सके। उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी के पत्र आने से कर्मी परेशान
हाथरस। तीसरे चरण में जिले में 20 फरवरी को होने वाले मतदान में इस बार बिजली कर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। बिजली कर्मियों को ड्यूटी पत्र भी आ गए हैं। यदि कर्मी चुनाव ड्यूटी में चले जाएंगे तो लाइनों में फॉल्ट दूर करने सहित अन्य काम कैसे होंगे। इस कारण कर्मी जिला स्तर से ड्यूटी कटने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें