न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत किया गया।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।
दि कलेक्ट्रेट बार एसोसियेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गौतम व महासचिव शिवदत्त यादव, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार लवानिया, सहसचिव पद पर अखंड प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह व मीडिया प्रभारी विनोद गौतम को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद