फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब 10 को मनेगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस इस बार नौ के स्थान पर 10 जनवरी को मनाया जाएगा। यह बदलाव नौ जनवरी को रविवार होने की वजह से किया गया है। इस दिन महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ ही योजनाओं का लाभ देने के लिए बैंकों के माध्यम से गर्भवती के खाते भी खोले जाएंगे। यह खाते जीरो बैलेंस पर खुलेंगे।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि विभाग चाहता है कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना का लाभ सभी लाभार्थी महिलाओं को मिले। मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ- शिशु मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन हर गर्भवती की पांच जांच- ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड निशुल्क किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया जाता है। योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर ने बताया अभियान दिवस पर दूसरी व तीसरी तिमाही की गर्भवती पर फोकस रहेगा। इसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती को चिन्हित किया जाएगा। उनकी स्थिति के हिसाब से उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें