फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब सिर्फ छह किसानों से खरीदा 20.85 एमटी गेहूं

विज्ञापन
हाथरस : गेहूं क्रय केंद्र चंदपा का निपरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डीआरएमओ) शिशिर कुमार ने मंगलवार को पीसीएफ के तहत संचालित क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड चंदपा पूर्वी व चंदपा पश्चिमी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में अभी तक छह किसानों से 20.85 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। कुल 526 किसानों ने गेहूं खरीदने के लिए पंजीकरण कराया है।
डीआरएमओ को गेहूं क्रय केंद्र क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड चंदपा पूर्वी पर सहायक भरत सिंह उपस्थित मिले। सहायक ने बताया कि केंद्र प्रभारी उपजिलाधिकारी सदर की बैठक में शामिल होने गए हैं। क्षेत्रीय सहकारी समिति चंदपा पूर्वी के केंद्र प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी एसडीएम की बैठक में गए थे। दोनों क्रय केंद्र समिति के परिसर में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र क्षेत्रीय सहकारी समिति चंदपा पूर्वी पर कृषक सुरेशचंद्र शर्मा निवासी मीतई से 46.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केंद्र पर गेहूं का मानक नमूना रखें। कृषक दिनेश कुमार निवासी चंदपा से 55 क्विंटल गेहूूं की खरीद की गई एवं उसकी ऑनलाइन फीडिंग भी करा दी गई। कृषक संतोष कुमार पचौरी निवासी रोहई से भी गेहूं की खरीद की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें