हाथरस: एआरटीओ कार्यालय में डीलरो के साथ बैठक लेतीं एआरटीओ।
- फोटो : HATHRAS
एक सप्ताह के अंदर होगा नए वाहनों का पंजीयन
एआरटीओ ने जिले भर के डीलरों के साथ की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नए वाहनों का एआरटीओ कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर पंजीयन होगा। एआरटीओ प्रशासन ने शनिवार को जिले भर के डीलरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान वाहन बिक्री की फाइलों को अगले दिन कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में वाहनों की बिक्री एजेंसियों पर होती है। अब सहालगों के चलते वाहनों की बुकिंग व बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। एजेंसी संचालक वाहनों के पंजीयन की फाइलों को कई कई दिन बाद कार्यालय में भेजते हैं। इस कारण पंजीयन में देरी होती है। शनिवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने सभी डीलरों के साथ कार्यालय में बैठक की।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वाहन की बिक्री के अगले दिन फाइल कार्यालय में आएं। ताकि पंजीयन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वाहनों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर भी लगाए जाएं। वाहन बिक्री के साथ हेलमेट प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाए। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।