फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आवंटन से पहले अधिकारियों ने लिया आवासों का जायजा

विज्ञापन
हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में बने आवासों का निरीक्षण करते ईओ और नगर पालिका के अन्य अधिकारी - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
आवंटन से पहले अधिकारियों ने लिया आवासों का जायजा
विज्ञापन

डीएम के निर्देश अधिकारियों ने किया मौका मुआयना, विद्युत व्यवस्था मिली ध्वस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जलेसर रोड पर कांशीराम आवास योजना के तहत बने आवासों का ईओ नगर पालिका, पीओ डूडा और एक्सईएन विद्युत ने मुआयना किया। आवंटन प्रक्रिया से पहले आवासों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान करीब 100 लोग अनाधिकृत रूप से रहते पाए गए। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त मिली।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पिछले दिनों बैठक के माध्यम से कांशीराम आवास योजना में बने आवासों के आवंटन संबंधी प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए थे। इन आवासों के वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए थे। आवासों की स्थिति का शनिवार को ईओ नगर पालिका डॉ. विवेकानंद, एक्सईएन विद्युत सुभाष चंद्रा, पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि सभी आवासों में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन दी गई हैं। पानी के कनेक्शन आवासों में हैं। सीवर लाइन भी है। विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। इसे सुचारु करने के लिए खर्चा आएगा। इन आवासों में अवैध रूप रहते हुए परिवार भी मिले। इन्हें जल्द ही आवासों को खाली करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें