फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मार्च तक तैयार हो जाएगा नगला कलुआ-चढ़पुरा मार्ग

विज्ञापन
चढरप़ुरा की सड़क के आधारशिला कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक वीरेंद्र राना। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र राना ने बुधवार को कपसिया मार्ग के गांव नगला कलुआ से चढ़रपुरा जाने वाली सड़क का शिलान्यास कर दिया। इस दौरान गांव निवासी कवि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हमें तो अब भी यह काम सपना लग रहा है। गांव के लड़कों की शादियां इस सड़क के कारण नहीं हो पाती थी।
किसान फसल लेकर बाजार जाते थे तो रोते-रोते जाते थे। राना ने कहा कि इस सड़क के लिए विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला तब कहीं जाकर सड़क मंजूर हुई। अवर अभियंता आशुतोष सिंह ने बताया कि सड़क की लंबाई 2200 मीटर होगी।
विज्ञापन

इसके निर्माण पर 73 लाख 58 हजार की लागत आएगी। मार्च तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

मौके पर जयपाल सिंह चौहान, शीलेंद्र प्रधान, पंकज गुप्ता, कुंवर नितिन पुंढीर, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, राधा परमार, डॉ. तरुण प्रताप सिंह, इंजी. हर्षवर्धन सिंह राना, लोकेश जादौन, श्यामवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, देवकांत कौशिक एडवोकेट, शिवप्रताप सिसोदिया, भानुप्रताप सिंह, अमित पुंढीर प्रधान, रूमसिंह राजपूत, प्रवेश परमार, भूपेंद्र राना, नवनीत राना, योगेंद्र राजपूत, रानू चौहान, महेश पुंढीर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें